Home Breaking News “गोरखपुर में ‘फर्जी IAS’ दूल्हे का खुलासा: 15 लाख लेकर शादी, दुल्हन...

“गोरखपुर में ‘फर्जी IAS’ दूल्हे का खुलासा: 15 लाख लेकर शादी, दुल्हन को गोवा में बेचने की साजिश”

265
0

गोरखपुर में शादी के नाम पर ठगी और साजिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर न सिर्फ शादी रचाई, बल्कि लड़की के परिवार से लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। बाद में खुलासा हुआ कि वह न तो अधिकारी है और न ही उसकी पहचान असली थी, पीड़ित परिवार कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर का रहने वाला है, परिवार अपनी बेटी के लिए एक अच्छे रिश्ते की तलाश में था, तभी उनकी मुलाकात इटावा निवासी प्रीतम से हुई।

आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी बताया, मनिकपुर में पोस्टिंग का दावा किया, इंटरव्यू वीडियो, ऑफिस फोटो और नेताओं के साथ तस्वीरें भेजकर भरोसा जीता

शादी के नाम पर 15 लाख की ठगी

शुरुआत में बिना दहेज शादी की बात करने वाले आरोपी ने बाद में खर्च के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए, परिवार ने सगाई में ₹10 लाख कैश, तिलक में ₹5 लाख कुल मिलाकर शादी में लगभग ₹30 लाख खर्च कर दिए।

विदाई के बाद खुली सच्चाई

11 मार्च 2026 को धूमधाम से शादी के बाद जब बेटी की विदाई हुई, तो जल्द ही सच्चाई सामने आ गई, परिवार जब इटावा पहुंचा, तो देखा कि बेटी को एक छोटे से कमरे में रखा गया था, आरोपी और उसकी बहन मौके से फरार हो चुके थे

दुल्हन से छेड़छाड़ और बेचने की साजिश का आरोप

दुल्हन के पिता का आरोप है कि विदाई के बाद रास्ते में बेटी से छेड़छाड़ की गई
आरोपी उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था, दुल्हन ने भी आरोपी के अभद्र व्यवहार और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि की है।

पहले भी कर चुका है कई शादियां

स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी पहले भी दो फर्जी शादियां कर चुका है, हर बार नकली पहचान और पद का इस्तेमाल किया इससे एक बड़े गिरोह और मानव तस्करी की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस जांच जारी

मामले में गोरखपुर के कैंट थाने में FIR दर्ज कर ली गई है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी, यह मामला न केवल शादी के नाम पर ठगी का है, बल्कि इसमें मानव तस्करी जैसी गंभीर साजिश की भी आशंका है। यह घटना लोगों को सावधान रहने और रिश्ते तय करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने की सीख देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here