Home Breaking News जौनपुर में बृजभूषण का बड़ा बयान “अपनी कमियों को सुधारता हूं, इसलिए...

जौनपुर में बृजभूषण का बड़ा बयान “अपनी कमियों को सुधारता हूं, इसलिए कायम है दबदबा”

20
0

जौनपुर के टीडी कॉलेज परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह  में गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह  शामिल होने पहुंचे थे । उनके आगमन पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगो को सम्बोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ” जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को खुद को मजबूत बनाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से कहा, “पहले बल अर्जित करो, फिर विद्या और बुद्धि। जब ये दोनों आपके पास होंगे तो धन अपने आप पीछे आएगा।” उनके इस विचार ने युवाओं में जोश भरने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी जगाया”

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब परिस्थितियां उनके खिलाफ थीं और उन पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने आत्मबल और दृढ़ विश्वास के दम पर उन्होंने हर चुनौती का सामना किया और आगे बढ़ते रहे।

इसी क्रम में उन्होंने मंच पर मौजूद जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का जिक्र करते हुए लोगो से कहा कि, “दबदबे की कहानी बहुत लंबी है, धनंजय सिंह से पूछ लीजिएगा।”  दबदबा किसी एक दिन में नहीं बना, बल्कि लगातार आत्ममंथन और सुधार का परिणाम है। उन्होंने कहा, “मैं रोज सुबह उठने के बाद अपनी कमियों को ढूंढता हूं और उन्हें दूर करने का प्रयास करता हूं। इसी वजह से दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।” उनके इस बयान ने समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया।

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में समाज और इतिहास के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस समाज का इतिहास गौरवशाली होता है, उसे दुनिया की कोई ताकत मिटा नहीं सकती। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और अपने मूल्यों को सहेजकर आगे बढ़ें। उनके अनुसार, वही समाज मजबूत और स्थायी होता है, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर चलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here