Home Crime फर्जी IAS अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने वाला थाः गोरखपुर में...

फर्जी IAS अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने वाला थाः गोरखपुर में धूमधाम से शादी रचाई, लड़की के परिवार को देखते ही भागा

13
0

गोरखपुर में इटावा के रहने वाले युवक ने फर्जी IAS बनकर शादी रचाई। वह अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले परिवार को उसके फर्जी अफसर होने की भनक लग गई। लड़की वाले अपनी बेटी को बचाने के लिए जैसे इटावा पहुंचे। आरोपी उन्हें देखते ही अपने परिवार के साथ भाग निकला।

दुल्हन के परिवार ने नंदानगर इलाके के एक लॉन से धूमधाम से शादी की थी। 15 लाख नकद दहेज सहित 30 लाख रुपए खर्च किए। बेटी को घर लाने के बाद पिता ने गोरखपुर के कैंट थाने में इटावा के प्रीतम निषाद और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर का रहने वाला परिवार अपनी बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहा था। निषाद विवाह ग्रुप से उन्हें प्रीतम का बायोडाटा मिला। प्रीतम इटावा के लुधियात स्थित इकदिल मोहल्ले का रहने वाला है, जो शिवपाल सिंह निषाद का बेटा है।

ALSO READ:केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, RLD में शामिल होकर दिया बड़ा बयान

लड़की वालों के संपर्क करने पर प्रीतम ने खुद को IAS अधिकारी बताया। मनिकपुर में अपनी तैनाती की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए उसने न्यूज चैनल पर दिए गए कथित इंटरव्यू, ऑफिस और कुछ नेताओं के साथ अपनी फोटो-वीडियो भी भेजे।

लड़की वालों से बोला- बिना दहेज शादी कर लूंगा

प्रीतम ने कहा कि वह बिना दहेज के शादी करेगा लेकिन लड़की पंसद आनी चाहिए। परिवार को आईएएस दामाद मिल रहा था। इस लालच में रिश्ते के लिए तुरंत हां कर दी। सगाई के बाद शादी की तारीख तय हो गई। लेकिन सगाई से तीन दिन पहले फर्जी अफसर ने खर्च के नाम पर 15 लाख रुपए मांग लिए।

मजबूरी में सगाई के दिन परिवार ने 10 लाख रुपए नकद दिए। जबकि बाकी 5 लाख शादी के दिन तिलक में दिए। युवक ने कहा था कि घर-गृहस्थी का सारा सामान बाद में दीजिएगा, क्योंकि हमारी पोस्टिंग बाहर ही रहती है।

11 मार्च, 2026 को नंदानगर स्थित दुर्गा मैरिज लॉन में धूमधाम से शादी हुई, जिसमें पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपए खर्च किए। बारातियों के ठहरने की व्यवस्था मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में की गई थी।

पहले भी दो शादियां कर चुका

पीड़ित ने बताया- 12 मार्च को बारात विदा होने के बाद शादी में आए व्यक्ति से जानकारी मिली कि युवक आईएएस नहीं है। उसने फर्जी आईएएस बनकर शादी की है। इसके बाद परिजन उसके बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां एक छोटे से कमरे में उनकी बेटी मिली, जबकि आरोपी प्रीतम और उसकी बहन देखते ही मौके से फरार हो गए।

गोवा ले जाकर बेचने वाला था

दुल्हन बनकर गई युवती ने घर लौटने के बाद बताया कि रास्ते में आरोपी उसे गोवा ले जाकर बेचने की प्लानिंग में था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी एक शातिर जालसाज है, जो फर्जी पद और दस्तावेजों के जरिए लोगों को ठगता है।

आरोपी लड़कियों की तस्करी में भी शामिल हो सकता है। वहीं, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार के आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here