Home Entertainment एक्ट्रेस मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

एक्ट्रेस मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

26
0

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्म के सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया।

यह मामला तब सामने आया जब मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह काफी भावुक नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार उनके साथ गलत तरीके से छुआ गया और उन्हें काफी तनाव झेलना पड़ा।

Also Read- सिद्धू मूसेवाला के गाने “बरोटा”पर 10 मिलियन कमेंट्स पार, 20M पर नया गाना होगा रिलीज

मोनालिसा ने यह भी कहा कि जब उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो शुरुआत में उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला। परिवार ने उन्हें फिल्म पूरी करने की सलाह दी, लेकिन एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि क्या किसी लड़की को अपने करियर की शुरुआत के लिए ऐसी चीजें सहनी चाहिए।

उन्होंने साफ कहा कि उनके साथ गलत हुआ है और अब उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में आ गए हैं और इंडस्ट्री में काम करने के माहौल पर सवाल उठने लगे हैं।वहीं, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी चुप्पी के कारण मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ पहले से ही अपने विषय को लेकर चर्चा में थी, लेकिन अब इन आरोपों के बाद इसका भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। लोग अब इंतजार कर रहे हैं कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या सच सामने आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here