उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी के मौके पर बड़ा फैसला लेते हुए जनभावनाओं का सम्मान किया है। सरकार ने 26 मार्च के निर्धारित अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद प्रदेश में लगातार दो दिन की छुट्टी रहेगी।
ALSO READ योगी के एक्शन से कांप उठे माफिया ! 177 एफआईआर दर्ज 16 लोगों को किया गया गिरफ्तार

सरकार का कहना है कि यह निर्णय रामनवमी के दौरान मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हर साल रामनवमी पर अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ जाता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को मजबूत रखा जाए। इसके साथ ही मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार के इस फैसले को आस्था और जनभावनाओं के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि योगी सरकार धार्मिक आयोजनों के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर पहले से अधिक संवेदनशील नजर आ रही है।गौरतलब है कि 26 मार्च को पहले से घोषित अवकाश था, लेकिन अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित होने से श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और दर्शन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।सरकार के इस फैसले से आम लोगों के साथ-साथ मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है।






