Home Dharm बिसौली में रामोत्सव की धूम, ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजा शहर

बिसौली में रामोत्सव की धूम, ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजा शहर

1
0

बिसौली। नगर की अग्रवाल धर्मशाला उस समय पूरी तरह राममय हो गई, जब विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब, भक्ति से सराबोर वातावरण और उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन का रूप दे दिया।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मेरठ क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने अपने ओजस्वी संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए पथप्रदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि राम भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं, जिनके विचारों और मर्यादाओं को अपनाकर ही एक सशक्त, संगठित और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें और राष्ट्र व धर्म के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करें।विभाग संगठन मंत्री योगेश, संत संदीप और जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने भी अपने विचार रखते हुए हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरूकता पर बल दिया।

ALSO READ:AIMIM नेता शौकत अली के बयान पर बवाल, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह का तीखा पलटवार

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संदीप रस्तोगी, नगर मंत्री ज्ञानेश, सह मंत्री मनु शर्मा, परशुराम भक्त नगर की उपाध्यक्ष नमन पाराशरी, एबीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु पाराशरी, आदित्य पाराशरी की सक्रिय उपस्थिति रही। फिरोजपुर उपखंड के संयोजक मोहित व सहसंयोजक बॉबी ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।बजरंग दल के सहसंयोजक सचिन, आशुतोष, विकास, सुरक्षा प्रमुख राघव, विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अंकित, साप्ताहिक मिलन प्रमुख हिमांशु, गोरक्षा प्रमुख सोनू, सहयोग रक्षा प्रमुख शिवहरि, सुरक्षा प्रमुख संजीव, तथा मोहम्मद कमर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाया।कार्यक्रम में प्रांत संयोजक लक्ष्य पाराशरी, कृष्णा गुप्ता, रितु अग्रवाल, अनीता शंखधार, किरण सिंह, भागेश मिश्रा, शीतल, अर्चना, रेनू अग्रवाल, प्रतिभा, अरुणा और विटोली सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की प्रभावशाली भागीदारी रही, जिसने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।समापन के अवसर पर समूचा परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि रामोत्सव जैसे आयोजन समाज में एकता, संस्कार और जागरूकता को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम की भव्यता और सफल आयोजन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं नगरवासियों ने भी इस आयोजन की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here