Home Accident हल्द्वानी-खुपी में केमू बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 1 की मौत,...

हल्द्वानी-खुपी में केमू बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 8 घायल

66
0

हल्द्वानी, नैनीताल: नैनीताल जिले के खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी से गंगोलीहाट जा रही केमू बस और बोलेरो की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस ने भवाली की ओर जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गई और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अब हादसे की वजहों की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट में ब्रेक फेल होना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।


        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here