Home Breaking News कार्यक्रम में समय पर न पहुंचे जिलाधिकारी तो मंत्री असीम अरुण ने...

कार्यक्रम में समय पर न पहुंचे जिलाधिकारी तो मंत्री असीम अरुण ने जताई नाराजगी

28
0

कन्नौज के रोमा स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में समय का पालन न करने को लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जिलाधिकारी मोहन अग्निहोत्री को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई।

मंत्री असीम अरुण को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाम 5:30 बजे आमंत्रित किया गया था। उन्होंने नियत समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना दायित्व निभाया, लेकिन जिलाधिकारी समय पर नहीं पहुंचे।

पत्र में मंत्री ने लिखा कि उनके पहुंचने के 15 मिनट बाद मुख्य आयोजक, एस.डी.एम. वैशाली आईं और उसके बाद ए.डी.एम. का आगमन हुआ। लगभग 45 मिनट तक प्रतीक्षा करने के बाद भी कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। इस स्थिति को असुविधाजनक बताते हुए मंत्री ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि भविष्य में कार्यक्रमों में समय का पालन सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री असीम अरुण ने अपने पत्र में कहा कि “एक लोक सेवक के रूप में हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो समयबद्धता और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। अनुशासन ही प्रशासन की नींव है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासनिक टीम को समयबद्धता का पालन करना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here