पैनिक अटैक: कारण, लक्षण और इससे निपटने के आसान तरीके
आज की तेज़-तर्रार और तनावपूर्ण लाइफस्टाइल में हम सभी मानसिक और शारीरिक दबाव का सामना कर रहे हैं, काम का प्रेशर, परिवार की जिम्मेदारियां, सोशल मीडिया और आर्थिक चिंता हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भारी असर डालते हैं। ऐसे में कई लोग पैनिक अटैक (Panic Attack) जैसी गंभीर मानसिक समस्याओं का सामना करते हैं, पैनिक अटैक कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। समय रहते इसे पहचानकर सही उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।
पैनिक अटैक क्या होता है?
पैनिक अटैक एक अचानक आने वाला डर या चिंता का दौरा होता है, इसमें व्यक्ति को लगता है कि कुछ भयानक होने वाला है। इसके दौरान शरीर में कई शारीरिक और मानसिक लक्षण उभरते हैं, जैसे दिल की तेज़ धड़कन या घबराहट, सांस लेने में कठिनाई या घुटन, पसीना आना या कंपकंपी, सीने में दर्द या बेचैनी, चक्कर आना या बेहोशी जैसा अनुभव, हाथ-पैर में सुन्नपन या झनझनाहट, खुद से अलग महसूस करना, मरने या नियंत्रण खोने का डर
पैनिक अटैक के कारण
पैनिक अटैक के कई संभावित कारण हो सकते हैं:
- अत्यधिक तनाव और ट्रॉमा
- मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे PTSD या फोबियाज
- थायरॉइड, हार्ट प्रॉब्लम या हार्मोनल असंतुलन
- कैफीन, शराब और ड्रग्स का सेवन
- परिवार में किसी को पैनिक डिसऑर्डर होने की स्थिति पैनिक अटैक से निपटने के आसान तरीके
- 4-4-4-4 बॉक्स ब्रीदिंग
- 4 सेकंड सांस लें
- 4 सेकंड रोकें
- 4 सेकंड सांस बाहर छोड़ें
- 4 सेकंड रोकें और दोहराएं
- ग्राउंडिंग तकनीक
- 5 चीज़ें देखें
- 4 चीज़ों को छुएं
- 3 आवाज़ें सुनें
- 2 खुशबू महसूस करें
- 1 टेस्ट पहचानें
3. खुद से कहें
“यह सिर्फ पैनिक अटैक है, यह खत्म हो जाएगा।”
- जीवनशैली सुधारें
- कैफीन और शराब से बचें
- नियमित मेडिटेशन करें
- रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
- 7-8 घंटे नींद लें
- सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम सीमित करें
- हेल्दी डाइट अपनाएं
- स्ट्रेस कम करने के लिए हॉबी अपनाएं (पेंटिंग, म्यूजिक, बुक रीडिंग)
कब डॉक्टर की मदद लें?
यदि पैनिक अटैक बार-बार हो रहे हैं या आपके डेली रूटीन पर असर डाल रहे हैं, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
CBT (Cognitive Behavioral Therapy): सोचने के तरीके को बदलकर अटैक को कम करता है, दवाएं: डॉक्टर की सलाह से एंटी-एंग्जायटी या एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं, विशेषज्ञ की मदद: लक्षणों की सही पहचान और इलाज
निष्कर्ष
पैनिक अटैक को समय रहते पहचानना और सही उपाय अपनाना बेहद जरूरी है, सही जीवनशैली, नियमित व्यायाम, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद से इसे नियंत्रित किया जा सकता है, याद रखें, आपका मानसिक स्वास्थ्य आपके जीवन का सबसे बड़ा धन है।






