Home Health News फ्लोटर्स और फ्लैशेस: आँखों में दिखाई देने वाले संकेत जो नज़रअंदाज न...

फ्लोटर्स और फ्लैशेस: आँखों में दिखाई देने वाले संकेत जो नज़रअंदाज न करें

1
0

आंखों में फ्लोटर्स और फ्लैशेस: क्या यह सिर्फ मामूली समस्या है या चेतावनी?

क्या आपकी आंखों के सामने छोटे-छोटे धब्बे, लकीरें या तैरती हुई आकृतियां नजर आती हैं? अगर हां, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है, आमतौर पर यह समस्या सामान्य मानी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है, इन आंखों में दिखाई देने वाले धब्बों को मेडिकल भाषा में “आई फ्लोटर्स” कहा जाता है, ये अक्सर उम्र बढ़ने या नजर कमजोर होने के साथ दिखाई देते हैं।

फ्लोटर्स कैसी दिखती हैं?

आई फ्लोटर्स अक्सर छोटी-छोटी रेखाओं या धुंधले धब्बों की तरह नजर आते हैं और आंखों के सामने तैरते हुए महसूस होते हैं, पलक झपकाने पर ये कम हो सकते हैं और दिमाग इन्हें आसानी से नजरअंदाज कर देता है, हाल ही में Radboud University Medical Center की एक स्टडी में इन फ्लोटर्स को लेकर चेतावनी दी गई है, मार्च 2026 में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, अगर ये धब्बे लगातार दिखाई दें या अचानक बढ़ जाएं, तो यह आंखों की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

किन गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है?

स्टडी Annals of Family Medicine में प्रकाशित हुई, जिसमें करीब 42,000 मरीजों का डेटा शामिल था, इसमें पाया गया कि जिन लोगों को बार-बार फ्लोटर्स और रोशनी की फ्लैश दिखाई दी, उनमें से कुछ मामलों में रेटिना डिटैचमेंट जैसी गंभीर समस्या सामने आई, रेटिना डिटैचमेंट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंख की अंदरूनी परत (रेटिना) अपनी जगह से अलग होने लगती है, यह आंख का बेहद अहम हिस्सा है, जो रोशनी को पहचानने का काम करता है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह नजर चले जाने तक का कारण बन सकता है।

किन लोगों में जोखिम बढ़ता है?

जिन लोगों को फ्लोटर्स के साथ फ्लैश दिखाई देते हैं, उनमें जोखिम अधिक होता है, अगर धब्बे अचानक ज्यादा दिखाई दें, लगातार बने रहें, या इसके साथ रोशनी की चमक, छाया या नजर धुंधली होने जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, ब्रिटेन की हेल्थ सर्विस NHS के अनुसार, कई बार यह समस्या “पोस्टीरियर विट्रियस डिटैचमेंट” के कारण होती है, यह आमतौर पर नुकसानदेह नहीं होती और आंख के अंदर मौजूद जेल जैसी संरचना में बदलाव के कारण छोटे-छोटे कोलेजन गुच्छे बन जाते हैं।

डॉक्टर से कब मिलें?

  • फ्लोटर्स अचानक बढ़ जाएं
  • लगातार नजर आएँ
  • रोशनी की चमक या फ्लैश दिखे
  • नजर धुंधली हो जाए

अगर उपरोक्त लक्षण दिखाई दें, तो आंखों के विशेषज्ञ (ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट) से तुरंत मिलना चाहिए।

निष्कर्ष:
अक्सर आई फ्लोटर्स सामान्य और उम्र से जुड़ी समस्या होती है, लेकिन अगर यह अचानक बढ़ती हैं या इसके साथ रोशनी और नजर धुंधली होने जैसी समस्याएं हों, तो यह गंभीर आंख की बीमारी का संकेत हो सकता है, समय पर डॉक्टर से जांच और इलाज कराना सुरक्षित दृष्टि बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here