Home Uttarakhand news देहरादून में LPG सप्लाई पर हाई लेवल बैठक, मंत्री रेखा आर्या ने...

देहरादून में LPG सप्लाई पर हाई लेवल बैठक, मंत्री रेखा आर्या ने हालात की समीक्षा की

130
0

उत्तराखंड में एलपीजी (LPG) गैस सप्लाई को लेकर आज देहरादून में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या इस बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं, जिसमें गैस सप्लाई की मौजूदा स्थिति और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हो रही है।

यह बैठक विधानसभा के सभागार कक्ष संख्या-120 में आयोजित हो रही है, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में एलपीजी की आपूर्ति को प्रभावित कर रही समस्याओं का समाधान निकालना और आम जनता को राहत पहुंचाना है।

सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते ईंधन आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है, जिससे गैस सप्लाई में बाधाएं उत्पन्न हुई हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है और सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए नई रणनीति तैयार करने पर मंथन किया जा रहा है।

मंत्री रेखा आर्या अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति की गहन समीक्षा कर रही हैं और यह सुनिश्चित करने पर जोर दे रही हैं कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता बनी रहे, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार का फोकस स्पष्ट रूप से आम जनता को राहत देने और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने पर है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक के बाद एलपीजी संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।