Home Cricket आईपीएल में आज होगी गुजरात और पंजाब की भिड़ंत,गिल और अय्यर पर...

आईपीएल में आज होगी गुजरात और पंजाब की भिड़ंत,गिल और अय्यर पर होंगी निगाहें

67
0

आज इंडियंस प्रीमियर लीग 2026 में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स की टीमे आमने-सामने होंगी। इस मैच में सभी की निगाहें दो भारतीय सितारों  गिल और श्रेयस पर टिकी रहेंगी, जो अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे।

भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे शुभमन और अय्यर के लिए यह सीजन खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। गिल, जो भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान हैं, हाल ही में टी20 सेटअप से बाहर हुए थे। ऐसे में इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन उनके टी20 करियर की दिशा तय कर सकता है। वहीं, श्रेयस अय्यर एक अनुभवी कप्तान के रूप में फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

दोनों टीमें नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन जाता है। पंजाब की ताकत उसके भारतीय बल्लेबाज हैं, जिनमें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या हैं हालांकि हालिया घरेलू टूर्नामेंट में इनका प्रदर्शन साधारण रहा है। मध्यक्रम में नेहाल वढेरा शशांक सिंह और सूर्यांश को गुजरात के मजबूत स्पिन अटैक के सामने चुनौती का सामना करना होगा, जिसकी अगुआई राशिद खान करेंगे। इस मुकाबले की अहमियत सिर्फ दोनों टीमों के बीच नहीं है, बल्कि यह दो कप्तानों—गिल और अय्यर के लिए महत्वपूर्ण है।