Home Breaking News सीएम योगी की माँ पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना ने मांगी...

सीएम योगी की माँ पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना ने मांगी सार्वजनिक माफी

14
0

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम क़ासमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ के बारे में की गई विवादित टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। मौलाना ने अपने बयान पर खेद जताया और कहा कि उनका यह वक्तव्य “गलती” थी। घटना के बाद बहराइच पुलिस ने मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मौलाना क़ासमी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, “मैं अब्दुल्ला सालिम क़ासमी अपने जुर्म को स्वीकार करता हूं। 5 मई 2024 को जिला भागलपुर के बस्ती मीरांचल में एक समाज सुधार कार्यक्रम के दौरान मैंने ऐसी बातें कही जो मेरी जुबान से नहीं निकलनी चाहिए थीं। मैं इस गलती के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। मैं सभी साथियों से भी यही पैगाम देना चाहता हूं कि अपने भाषणों में ऐसी कोई बात न कहें जिससे किसी व्यक्ति या धर्म को तकलीफ पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि उनकी बात से किसी को तकलीफ पहुँची हो तो वे योगी आदित्यनाथ से भी माफी चाहते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे विवादित बयानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सामाजिक और राजनीतिक माहौल शांत और संतुलित बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here