Home Entertainment Ranbir की ‘रामायण’ का बड़ा अपडेट!

Ranbir की ‘रामायण’ का बड़ा अपडेट!

86
0

रणबीर कपूर की लीड रोल वाली बहुप्रतीक्षित महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म का पहला प्रमोशनल वीडियो ‘रामा’ सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के U सर्टिफिकेट हासिल कर चुका है, यानी ये 2 मिनट 38 सेकंड की झलक हर उम्र के दर्शकों के लिए पूरी तरह उपयुक्त है.

खास बात ये है कि मेकर्स इस भव्य वीडियो को 2 अप्रैल 2026, यानी हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रिलीज करने जा रहे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी, यश रावण के रूप में दिखाई देंगे और सनी देओल हनुमान के अवतार में नजर आएंगे, वहीं लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे दिखेंगे.

इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गज तैयार कर रहे हैं, और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कुल मिलाकर ‘रामायण’ का ये पहला वीडियो रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है.