Home Political news लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन, UGC कानून को लेकर डिप्टी सीएम...

लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन, UGC कानून को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की मुलाकात

9
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संदीप सिंह और अभिनव नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात की। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण मोर्चा के नेताओं ने UGC कानून को ‘काला कानून’ बताते हुए आरोप लगाया कि इससे सवर्ण समाज के साथ अन्याय हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की।

also read राम के नाम पर सत्ता, लेकिन राम के अपमान पर चुप्पी क्यों?

इस दौरान प्रदर्शन का अनोखा तरीका भी देखने को मिला, जब बटुकों ने शंख बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक चेहरे भी मौजूद रहे, जिससे प्रदर्शन को और मजबूती मिली।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखेंगे और जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि “किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।”सवर्ण मोर्चा के नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here