उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़ा खाका तैयार किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल तक नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी जाएगी, जबकि 15 मई तक विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
also read राम के नाम पर सत्ता, लेकिन राम के अपमान पर चुप्पी क्यों?

संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज
भाजपा प्रदेश संगठन में चल रही पुनर्गठन प्रक्रिया को अब पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों तक भी विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत संगठन को ज्यादा सक्रिय और चुनावी दृष्टि से मजबूत बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है।
इन मोर्चों को मिलेंगे नए अध्यक्ष
पार्टी जिन प्रमुख मोर्चों में बदलाव करने जा रही है, उनमें शामिल हैं,भाजपा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,ओबीसी मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा.इन सभी मोर्चों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन में नई ऊर्जा लाने की तैयारी है।सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं को वर्तमान पदों से बदला जाएगा, उन्हें संगठन के व्यापक ढांचे में दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं ताकि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलता रहे।
2027 चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा फैसला
राजनीतिक जानकार इस पूरे संगठनात्मक बदलाव को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। भाजपा अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।





