Home Cricket दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ को पहले मुक़ाबले में 6 विकेट...

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ को पहले मुक़ाबले में 6 विकेट से हराया

26
0

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 142 रनों का लक्ष्य 17.1 ओवर में हासिल कर 6 विकेट से जीत अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। शाहबाज अहमद 15 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

दिल्ली की गेंदबाजी इस मैच में बेहद प्रभावी रही। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली, जिससे लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत साधारण रही, लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाल लिया। रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। दोनों के बीच हुई अहम साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को हार से शुरुआत करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here