Home Crime अलीगढ़ पब्लिक स्कूल पर बड़े घोटाले काआरोपपूर्व रजिस्ट्रार के फर्जी हस्ताक्षरों से...

अलीगढ़ पब्लिक स्कूल पर बड़े घोटाले काआरोपपूर्व रजिस्ट्रार के फर्जी हस्ताक्षरों से हुआ ट्रांसफर

16
0

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में करोड़ों रुपये के फर्जी ट्रांसफर का मामला सामने आया है, आरोप है कि स्कूल के खाते से करीब 4.8 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से ट्रांसफर किए गए। इस पूरे मामले में एएमयू के पूर्व रजिस्ट्रार के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। दस्तावेजों में की गई इस हेराफेरी ने प्रशासनिक स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है और जांच शुरू हो चुकी है। जांच के दायरे में अब बैंक अधिकारी भी आ गए हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। कुछ अधिकारियों को हटाने और नई जिम्मेदारियां सौंपने की चर्चा भी चल रही है।

फिलहाल, विश्वविद्यालय द्वारा गठित नई समिति और पुलिस दोनों स्तरों पर मामले की गहन जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे और कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में स्कूल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी अधिकारी सामने आकर कुछ कहने को तैयार नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here