प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला है . उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कई तीखे बयान दिए.
ALSO READ लखनऊ में ATS का बड़ा एक्शन, 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, देशभर में आगजनी और धमाकों की रच रहे थे साजिश

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरह से देश में राहुल गांधी और यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव सत्ता से बाहर हैं, उसी वजह से उनमें बौखलाहट देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि ठीक उसी तरह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भी बौखलाई हुई हैं क्योंकि उन्हें यह आभास हो गया है कि अब उनकी सत्ता वापस जा रही है.
पश्चिम बंगाल की स्थिति पर सवाल
केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में सत्ता की मलाई खाकर उसे बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि बिहार, जो कभी पिछड़ा माना जाता था, अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल से आगे निकल गया है. उन्होंने यह भी कहा कि एक समय ऐसा था जब पश्चिम बंगाल की तुलना महाराष्ट्र जैसे विकसित राज्यों से की जाती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. मौर्य ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन गया है. इसके लिए उन्होंने कम्युनिस्ट सरकार और पिछले 15 साल से चल रही टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया.






