Home Cricket रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन स...

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन स हराया

21
0
Tushar Deshpande of Rajasthan Royals celebrates the after winning the Match 9 of the TATA Indian Premier League 2026 between Gujarat Titans and Rajasthan Royals at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad , India, on April 4, 2026. Photo by Vipin Pawar / CREIMAS for IPL

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया मुकाबला अंत तक रोमांच से भरपूर रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों की सांसें थम गई थीं, लेकिन अंत में राजस्थान ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल कर ली।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत मिली, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 55 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 75 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी और उसे 200 के पार पहुंचाया।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने भी अच्छा संघर्ष किया, लेकिन बीच-बीच में विकेट गिरने से वह दबाव में आ गई।

साईं सूदर्सन ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका।मुकाबला अंतिम ओवर तक पहुंच गया, जहां हर गेंद के साथ रोमांच बढ़ता गया। ऐसे में राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि आखिरी ओवरों में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने कसी हुई गेंदबाजी कर गुजरात को लक्ष्य से दूर रखा। आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने यह रोमांचक मुकाबला 6 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया, जबकि गुजरात को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here