Home Uttar Pradesh भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम योगी ने कलाविदों...

भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम योगी ने कलाविदों व पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

28
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी के संपूर्ण भवन व दो प्रेक्षागृहों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां कलाविदों-पूर्व छात्रों का सम्मान, रंगवेद पत्रिका का विमोचन और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय रचित उपन्यास आनंदमठ की नाट्य प्रस्तुति भी देखी। इसके पहले भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मंच पर पहुंची एक बच्ची ने पैर छूकर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया। सीएम ने बच्ची का उत्साहवर्धन करते हुए चॉकलेट दी।

मुख्यमंत्री के हाथों जिन्हे सम्मान उसमे किरण बिसारिया, लखीमपुर खीरी,पद्मश्री रामगोपाल बजाज, नई दिल्ली,पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, लखनऊ,प्रो. अजय मलकानी, रांची रविशंकर खरे, गोरखपुर,चित्रा मोहन, प्रयागराज मंजू ब्रजनंदन शर्मा सहारनपुर,मुनीश सप्पल मुंबई डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रयागराज,डॉ. अजीत सैगल, वाराणसी,राकेश निगम, लखनऊप्रमोद सिंह राणा, आगरा,आलोक पांडेय, शाहजहांपुर,कुशल दुबे, जौनपुर,राकेश पांडेय, भदोही शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here