उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति पर अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वाला नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत की खबर सामने आई।
ALSO READ:तिरंगे के अपमान के आरोप में यूट्यूबर संजय यादववंशी पर केस, पुलिस एक्शन में
मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं।आरोप है कि पति ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब वह पत्नी के साथ संबंध बना रहा था। इसी दौरान उसने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित कर रहा था। इस मामले में परिजनों ने पति और देवर के खिलाफ तहरीर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार देवर की तलाश जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।






