Home Crime जालौन: बंद कमरे में मिली युवती की लाश, फंदे पर लटका मिला...

जालौन: बंद कमरे में मिली युवती की लाश, फंदे पर लटका मिला शव, जांच जारी

19
0

जालौन में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि, कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग गांव निवासी 20 बर्षीय मीनाक्षी कौरव बुधवार को घर में अकेली थी। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी जरूरी काम से मोठ गए हुए थे। शाम करीब 5 बजे जब परिवार के लोग वापस घर लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर मीनाक्षी का शव रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतका के भाई पवन ने बताया कि मीनाक्षी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं है। घटना के बाद पिता मोहर सिंह, मां कुसुम रानी सहित दो बहनों और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कमरे की जांच की गई और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। कैलिया थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से भी घटना से जुड़ी जानकारी एकत्र की है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here