Home Crime अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सर जियाउद्दीन हॉल में पुलिस की दबिश, फर्जी...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सर जियाउद्दीन हॉल में पुलिस की दबिश, फर्जी दस्तावेज और नकली नोट बरामद

18
0

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सर जियाउद्दीन हॉल में पुलिस ने फायरिंग के आरोपी छात्र शहबाज को पकड़ने के लिए दबिश दी। कमरे का नजारा देखकर पुलिस के अधिकारी भी दंग रह गए। कार्रवाई के दौरान कमरे से कारतूस, मैग्जीन, नकली नोट (₹100 के), फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप और डिजिटल पैड बरामद हुए।

एसपी सिटी, सी.ओ तृतीय, क्वार्सी और सिविल लाइन पुलिस के साथ SOG टीम ने AMU के प्रॉक्टर के सहयोग से दबिश दी। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले FM टावर पर हुई गोलीकांड में शहबाज का नाम सामने आया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे सर जियाउद्दीन हॉल में पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि कमरे से बरामद सामग्री में कारतूस और मैग्जीन के साथ लैपटॉप और डिजिटल पैड भी शामिल हैं। इसके अलावा ₹100 के नकली नोट और कई फर्जी दस्तावेज भी पाए गए। यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर जियाउद्दीन हॉल में हुई। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है और शहबाज के अन्य साथियों की भी पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here