Home Uttrakhand खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन, सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए...

खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन, सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी

14
0

पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के एक दिवसीय दौरे के दौरान सूबेदार स्वर्गीय श्री शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा और नानकमता क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक निवास करते हैं। लंबे समय से यहां सीएसडी कैंटीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कैंटीन की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किए गए और अब यह पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के लिए सुविधा प्रदान करेगी।

धामी ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस कैंटीन में और अधिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि पूर्व सैनिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को सराहा और कहा कि सरकार उनके सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here