Home Cricket लखनऊ सुपर जायंट्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कोलकाता को हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कोलकाता को हराया

4
0
Mukul Choudhary of Lucknow Super Giants plays a shot during Match 15 of the TATA Indian Premier League 2026 between Kolkata Knight Riders and Lucknow Super Giants at Eden Gardens, Kolkata, India, on April 9, 2026. Photo by Pankaj Nangia / CREIMAS for IPL

रोमांचक मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी गेंद तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के खिलाफ कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। कोलकाता की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला। अंगकृषरघुवंशी ने 45 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान रहाणे ने 41 रन बनाए। अंत मेंकैमरन ग्रीन और पावेल ने नाबाद रहते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत साधी रही।एडन मार्करम और मार्श ने पहले विकेट के लिए उपयोगी रन जोड़े, लेकिन इसके बाद टीम का मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया। कप्तान ऋषभ पंत निकोलस पूरन और अब्दुल समद सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम मुश्किल में आ गई। इस दौरान आयुष बदौनी ने 54 रनों की शानदार पारी खेलकर लखनऊ की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन 128 रन के स्कोर पर सात विकेट गिरने के बाद मैच पूरी तरह कोलकाता के पक्ष में झुकता नजर आने लगा।ऐसे दबाव भरे मौके पर मुकुल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली और 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। उनकी पारी में सात छक्के और दो चौके शामिल रहे, जिसने मैच को रोमांचक बना दिया।

आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। इस ओवर में मुकुल चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के जड़े और अंतिम गेंद पर बाय के जरिए टीम को जीत दिला दी। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की चार मैचों में तीसरी हार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here