Home Cricket वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के दम पर राजस्थान ने आरसीबी को...

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के दम पर राजस्थान ने आरसीबी को हराया

23
0

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय बाद में पूरी तरह सही साबित हुआ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभालते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए। विराट कोहली ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रन जोड़े।

इन पारियों की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से आगे नहीं बढ़ने दिया।

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने आक्रामक शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। जिसने मैच का रुख पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में मोड़ दिया।

सूर्यवंशी के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभाली और 41 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ रवींद्र जडेजा ने भी 25 गेंदों में 24 रन बनाकर अहम योगदान दिया। जिसकी बदौलत आरसीबी को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here