Home Political news लखनऊ में 13 अप्रैल को ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन’, सांसद चंद्रशेखर आजाद...

लखनऊ में 13 अप्रैल को ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन’, सांसद चंद्रशेखर आजाद होंगे शामिल

8
0

राजधानी लखनऊ में 13 अप्रैल को ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन’ का आयोजन होने जा रहा है। यह सम्मेलन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय जैसे अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

सम्मेलन को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया कि यह आयोजन पिछड़े वर्ग के हकों, उनकी भागीदारी और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और आरक्षण जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। साथ ही, पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।इस सम्मेलन में पार्टी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।लखनऊ में होने वाला यह सम्मेलन सियासी दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसका असर प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here