Home Crime झाँसी में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या के दो आरोपी पुलिस...

झाँसी में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

10
0

झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले दोनों आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

2 अप्रैल को पीड़िता घर से बिना बताए एक युवक को पैसे भेजने गई थी। वापस लौटते समय दोनों आरोपियों ने उसे अकेला देखकर अपने घर के अंदर खींच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को बताने की बात कही, तो डर के कारण आरोपियों ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। 7 अप्रैल को कुएं से छात्रा का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपियों के पास से छात्रा का मोबाइल समेत 3 फोन, 2 तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here