देहरादून में आज पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में चल रही योजनाओं और घोषणाओं की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।
बैठक में विशेष रूप से डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर क्षेत्रों पर फोकस किया गया। मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से योजनाओं में हो रही देरी को लेकर जवाब-तलब किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री की लगातार मॉनिटरिंग और सख्त रुख के चलते राज्य में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।





