प्रदेशभर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सियासी दल खुद को दलित हितैषी साबित करने में जुटे हैं, मंचों से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच आगरा से सामने आया एक वीडियो इन तमाम दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है। बताया जा रहा है कि परशुराम चौराहे पर स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति पर कुछ शरारती तत्व नीला झंडा लेकर चढ़ गए और मूर्ति के साथ अभद्रता करते नजर आए। यह घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है और माहौल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ALSO RAED बंगाल चुनाव में ओवैसी का बड़ा बयान—“मुसलमानों की गरिमा से समझौता नहीं”, TMC पर भी साधा निशाना

मामले को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब हर वर्ग की आस्था के सम्मान की बात होती है, तो फिर इस तरह की हरकतों पर सख्ती क्यों नहीं दिखाई जाती। प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी घटनाओं को रोकने में चूक कहां हो रही है। फिलहाल इस वायरल वीडियो के आधार पर जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके और सामाजिक सौहार्द बना रहे।






