Home Crime सोलापुर में खौफनाक वारदात: तलाक विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल...

सोलापुर में खौफनाक वारदात: तलाक विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

18
0

महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। यह वारदात शहर के लोकमान्य नगर इलाके में हुई, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान फैजान जावेद शेख के रूप में हुई है, जबकि पीड़िता उसकी पत्नी नर्गिस फैजान शेख है। दोनों की शादी साल 2024 में हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनके रिश्ते में तनाव शुरू हो गया। समय के साथ विवाद बढ़ता गया और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। तलाक को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे।

ALSO READ:गाजियाबाद में भीषण आग,हाईटेंशन तारों की चिंगारी से 150 झुग्गियां राख,…

जानकारी के मुताबिक, घटना 15 तारीख की रात करीब 10 बजे की है, जब आरोपी फैजान अपनी पत्नी के घर पहुंचा। उसने बातचीत करने का बहाना बनाकर नर्गिस को एक कमरे में बुलाया। वहां उसने अपने साथ लाया हुआ पेट्रोल नर्गिस पर डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी। आग लगते ही नर्गिस जलती हुई हालत में कमरे से बाहर भागी और मदद के लिए चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे तुरंत सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here