Home Bihar पटना ज्वेलरी शॉप लूट कांड पर सियासत तेज: तेजस्वी यादव ने सरकार...

पटना ज्वेलरी शॉप लूट कांड पर सियासत तेज: तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

18
0

दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, विरोध करने पर दुकानदार घायल; पुलिस जांच में जुटी

बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के धनजी कॉलोनी स्थित एक ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

कैसे हुई वारदात?

रविवार को श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में पांच अज्ञात अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे, सभी अपराधी हेलमेट पहने हुए थे और दुकान में घुसते ही पिस्टल के दम पर वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया, दुकानदार धनंजय कुमार के अनुसार, उस समय दुकान में तीन ग्राहक मौजूद थे, अपराधियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से तिजोरी और काउंटर से करीब 100 ग्राम सोने और 3–4 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए, पूरी वारदात महज कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई।

विरोध करने पर हमला

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान के मालिक पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेजस्वी यादव का हमला

घटना के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, उन्होंने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या सरकार सिर्फ बयानबाजी से अपराध खत्म करेगी या अपराधियों की जाति देखकर कार्रवाई करेगी।

पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, इस घटना ने एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है, जबकि प्रशासन अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here