Home Crime फतेहपुर में दो गुटों में खूनी झड़प, युवक ने लहराया अवैध तमंचा,...

फतेहपुर में दो गुटों में खूनी झड़प, युवक ने लहराया अवैध तमंचा, CCTV से खुला राज

17
0

यूपी के फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा इलाके में मामूली बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। एक गुट के युवकों ने अवैध तमंचा निकालकर हमला बोल दिया। पूरी घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस बल मौके में पहुंचा और मामले को शांत कराया।जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया और वह मारपीट में बदल गया। एक पक्ष के युवकों ने तमंचा लहराते हुए दूसरी ओर पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और हालात पर काबू पा लिया गया।

सूचना पाते ही पुलिस बल मौके में पहुंच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए शांत कराया और तमंचा हवा में लहराने वाले युवक शाहित तीन लोगों पर पीड़ित अशरफ अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अशरफ अली ने बताया कि आरोपी सद्दू सटोरी, सादमान और नबील के खिलाफ कई संगीन मुकदमे पहले से भी दर्ज है आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। उकसे असलहे दिखाने के सोसल मीडिया में फ़ोटो और वीडियो भी हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 3 लोगों के खिलाप मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी सादमान पुत्र भोले नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सद्दू सटोरी और सादमान के खिलाफ कोतवाली थाने में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here