पंजाब से शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार और University of Turku के बीच सहयोग ने क्लासरूम का पूरा माहौल बदलना शुरू कर दिया है।

अब पढ़ाई केवल रट्टा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए सीखने को ज्यादा इंटरैक्टिव, प्रैक्टिकल और आनंदमय बनाया जा रहा है। इस पहल के तहत ‘ट्रेन-द-ट्रेनर्स’ मॉडल पर काम किया जा रहा है, जिसमें लगभग 300 शिक्षकों को आधुनिक, शोध-आधारित और बाल-केंद्रित शिक्षा पद्धतियों की ट्रेनिंग दी जा रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने फिनलैंड दौरे के दौरान वहां के एजुकेशन सिस्टम का भी अध्ययन किया और कहा कि यह साझेदारी केवल अल्पकालिक योजना नहीं, बल्कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में दीर्घकालिक सुधार लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस कार्यक्रम के जरिए वैश्विक शिक्षा विशेषज्ञता को स्थानीय जरूरतों के अनुसार ढालकर लागू किया जा रहा है, ताकि इसका सीधा फायदा छात्रों को मिल सके।
ग्राउंड लेवल पर इसका असर भी दिखने लगा है क्लासरूम में बच्चों की भागीदारी बढ़ रही है, पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और माहौल पहले से ज्यादा सकारात्मक और जीवंत बन गया है। शिक्षक भी अब नए तरीकों को अपनाने में आत्मविश्वास दिखा रहे हैं और बच्चों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर, पंजाब में शिक्षा अब एक नई दिशा की ओर बढ़ रही है, जहां सीखना बोझ नहीं बल्कि एक दिलचस्प और प्रेरणादायक अनुभव बनता जा रहा है।


