Home Cricket IPL Indian Premier League कोहली–पडिक्कल के अर्धशतकों की बदौलत आरसीबी ने गुजरात को हराया

कोहली–पडिक्कल के अर्धशतकों की बदौलत आरसीबी ने गुजरात को हराया

13
0

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने 206 रनों का बड़ा लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने शतक लगाया और शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 57 गेंदों में शतक पूरा किया और अपनी पारी के दौरान तेजी से दो हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनके साथ शुभमन गिल ने 32 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 128 रनों की मजबूत साझेदारी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत साधारण रही और टीम का पहला विकेट 24 रन पर गिर गया। लेकिन इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

देवदत्त पाडिकल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाये

मध्यक्रम में अचानक गिरावट देखने को मिली और कुछ ही ओवरों में चार विकेट गिर गए। देवदत्त पडिक्कल आउट हुए, इसके बाद विराट कोहली, जितेश शर्मा और रजत पाटीदार भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। इस दौरान मैच का रुख थोड़ा गुजरात की ओर झुक गया था।

हालांकि अंत में क्रुणाल पंड्या और टिम डेविड ने धैर्य और आक्रामकता के साथ शानदार साझेदारी की। क्रुणाल पंड्या ने 12 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली, जबकि टिम डेविड 10 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

गुजरात की ओर से राशिद खान और अन्य गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में दबाव बनाया और महत्वपूर्ण विकेट लिए, लेकिन अंतिम ओवरों में आरसीबी के बल्लेबाजों ने मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आरसीबी इस सीजन मजबूत फॉर्म में है और बड़े लक्ष्य का पीछा करने में पूरी तरह सक्षम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here