Home Political news यूपी में RPI की बड़ी तैयारी, 2027 चुनाव पर फोकस; BJP से...

यूपी में RPI की बड़ी तैयारी, 2027 चुनाव पर फोकस; BJP से 25 सीटों की मांग

10
0

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया यानी RPI ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के 75 जिलों में संगठन को मजबूत कर रही है, जिसमें से 62 जिलों में जिला इकाइयों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि “हमारा लक्ष्य 2027 के चुनाव में मजबूती से उतरना है और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।”

आठवले ने आगे कहा कि आरपीआई एनडीए की सहयोगी पार्टी है और उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने 25 सीटों की मांग भी रखी महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर आठवले ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और उन्हें महिला विरोधी बताया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि दलित बाहुल्य गांवों में समाज भवन बनाए जाएं और उनका संचालन स्थानीय लोगों को सौंपा जाए।

आरपीआई अब उत्तर प्रदेश में खुद को दलितों के बड़े विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश में है और इसी के तहत पार्टी 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here