उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बड़ा कदम उठाते हुए जौनपुर की अहम शाहगंज विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया हैम, खास बात यह है कि BSP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) से पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुनावी बढ़त लेने की कोशिश की है।
जुल्फेकार अहमद गामा को मिला टिकट
पार्टी ने जुल्फेकार अहमद गामा को शाहगंज सीट से अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या मंडल के जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा ने इसकी औपचारिक घोषणा की।
मायावती के निर्देश पर लिया गया फैसला
घोषणा के दौरान मायावती का स्पष्ट संदेश सामने आया, दिनेश चंद्रा ने बताया कि गामा को यह जिम्मेदारी पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर दी गई है, उन्होंने कहा गामा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं, विभिन्न वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ है वे डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं
कौन हैं जुल्फेकार अहमद गामा?
जुल्फेकार अहमद गामा मूल रूप से आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव के निवासी हैं, लंबे समय से BSP से जुड़े, शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका, हाल ही में शाहगंज सीट का प्रभारी बनाया गया था, अब पार्टी ने उन पर बड़ा चुनावी दांव खेला है।
टिकट मिलने पर जताया आभार
उम्मीदवार घोषित होने के बाद गामा ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा “पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वे मायावती के विकासवादी विजन को जन-जन तक पहुंचाएंगे और शाहगंज सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
अनुशासन पर BSP का सख्त रुख
जहां एक ओर पार्टी नए चेहरों को मौका दे रही है, वहीं संगठन में अनुशासन को लेकर भी सख्ती दिखाई जा रही है, BSP ने वरिष्ठ नेता और पूर्व MLC धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान द्वारा जारी आदेश में कहा गया धर्मवीर सिंह अशोक लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, उन्हें कई बार चेतावनी दी गई, सुधार न होने पर निष्कासन का फैसला लिया गया
BSP की दोहरी रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक BSP इस बार दोहरी रणनीति पर काम कर रही है—
- नए चेहरों को मौका देकर चुनावी समीकरण मजबूत करना
- संगठन के भीतर अनुशासन बनाए रखना निष्कर्ष
शाहगंज सीट से उम्मीदवार की जल्द घोषणा कर BSP ने साफ संकेत दे दिया है कि वह इस बार चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय और आक्रामक है, अब देखना दिलचस्प होगा कि BJP और SP इस रणनीतिक बढ़त का जवाब कैसे देती हैं।






