Home Breaking News फिल्म अभिनेता गोविंदा ने बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

फिल्म अभिनेता गोविंदा ने बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

14
0

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को वृन्दावन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई।

मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने अभिनेता को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से गोविंदा को माला, प्रसादी और पटुका भेंट कर सम्मानित किया गया।

अभिनेता को मंदिर परिसर में देख उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े, जिससे कुछ समय के लिए व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया। गोविंदा के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here