Home Uttar Pradesh दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे से बदली रफ्तार, ढाई घंटे में दून पहुंचें सीएम धामी...

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे से बदली रफ्तार, ढाई घंटे में दून पहुंचें सीएम धामी ने साझा किये अनुभव

13
0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे (दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून तक का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में काफी कम समय है। उन्होंने इसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लोगों की आवाजाही आसान और तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस आधुनिक एक्सप्रेसवे को देश में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सड़क, परिवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। यही कारण है कि अब पर्वतीय राज्यों को भी बेहतर सड़कों और तेज संपर्क का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड के आर्थिक विकास का एक मजबूत आधार बनेगा। इससे राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी, जिससे होटल, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय व्यवसायों को फायदा होगा। साथ ही निवेशकों के लिए भी उत्तराखंड अब और अधिक आकर्षक बनेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सीएम धामी ने खास तौर पर चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। यात्रा समय में कमी आने से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु राज्य की ओर आकर्षित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here