खेला अभी शुरू हुआ है, खत्म हम करेंगे” — TMC उम्मीदवार जहांगीर खान का IPS अजय पाल शर्मा को सीधा जवाब, बंगाल में सियासी घमासान तेज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है, उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अधिकारी और चुनावी ड्यूटी पर तैनात अजय पाल शर्मा तथा TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच जुबानी जंग अब खुले टकराव में बदलती नजर आ रही है।
टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने अजय पाल शर्मा की कथित सख्त टिप्पणी के बाद तीखा पलटवार करते हुए कहा कि “खेला अभी शुरू हुआ है, खत्म हम करेंगे,” इस बयान के बाद फलता विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है।
जहांगीर खान का तीखा बयान
एक जनसभा को संबोधित करते हुए जहांगीर खान ने केंद्रीय सुरक्षा बलों और प्रशासन पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि चुनाव में “खेला” का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है, अपने संबोधन में उन्होंने कहा “अगर आप सोच रहे हैं कि कुछ सीआरपीएफ के जवानों को लेकर डराया जाएगा, तो यह आपकी भूल है, यहां की जनता जागरूक है और हर हालात का जवाब देना जानती है।”
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को “मां दुर्गा का स्वरूप” बताते हुए दावा किया कि वे अन्याय के खिलाफ खड़ी होना जानती हैं।
IPS अजय पाल शर्मा का रुख
यह विवाद तब शुरू हुआ जब IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कथित तौर पर जहांगीर खान के आवास के बाहर सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आए, उन्होंने कथित रूप से कहा था कि जनता को डराने या परेशान करने की किसी भी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही अजय पाल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन को भी निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद राजनीतिक विवाद और गहरा गया।
चुनावी माहौल में बढ़ता तनाव
फलता विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा अजय पाल शर्मा को ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने के बाद से यहां सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है जहांगीर खान, जो TMC के एक प्रमुख नेता और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं, उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।
निष्कर्ष
अब इस पूरे मामले ने बंगाल चुनाव को एक नए विवाद के केंद्र में ला दिया है, एक तरफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ राजनीतिक प्रतिरोध और आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह टकराव और भी गंभीर रूप ले सकता है।






