Home Breaking News मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल का जाना हाल-चाल

मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल का जाना हाल-चाल

4
0

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी घमासान के बीच एक मानवीय तस्वीर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल का हाल-चाल जाना।

गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जा रहा था। इसी दौरान आग की चपेट में आने से भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल झुलस गई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव ने डॉक्टरों से अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। राजनीतिक मतभेदों के बीच अखिलेश यादव का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज है, वहीं दूसरी ओर इस मुलाकात ने सियासत में संवेदनशीलता का संदेश देने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here