Home Crime अतरौली में अवैध अस्पताल का कहर: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत,...

अतरौली में अवैध अस्पताल का कहर: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

28
0

अतरौली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है…जहाँ इलाज के नाम पर एक महिला की जान चली गई।छर्रा रोड स्थित एक कथित अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई…परिजनों का आरोप है कि अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था और वहाँ कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं था।अब इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं…
अतरौली के छर्रा रोड स्थित कथित “यश अस्पताल” में इलाज के नाम पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय सर्वेश देवी को ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था .लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ गई… और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।मृतका के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था.और वहाँ कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं था।इसके बावजूद महिला का ऑपरेशन किया गया… जो उनकी मौत की वजह बना।घटना के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा हो गया…सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला।

ALSO READ:मुख्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों में आमजन को तत्काल मदद उपलब्ध कराने का दिया निर्देश


फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम काम कर रहे हैं…जो बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे हैं.और स्वास्थ्य विभाग इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा।“यहाँ कई ऐसे अस्पताल चल रहे हैं… कोई चेकिंग नहीं होती… गरीब लोग मजबूरी में यहाँ इलाज कराते हैं.फिलहाल परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं…लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसे अवैध अस्पताल कब तक लोगों की जान लेते रहेंगे.और क्या प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा…या फिर हर बार की तरह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here