Home Crime गाजीपुर में ऑपरेशन वज्र: मुख्तार अंसारी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

गाजीपुर में ऑपरेशन वज्र: मुख्तार अंसारी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61 लोगों से पूछताछ

19
0

गाजीपुर जनपद में मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई बीती रात की गई है इस कार्रवाई में ऑपरेशन वज्र के तहत पांच थानों की 12 पुलिस टीम के द्वारा मुख्तार अंसारी के कुल 61 लोगों के खिलाफ एक साथ दबिश देकर पूछताछ की कार्रवाई की गई इस दौरान करीब दो दर्जन संदिग्ध सहयोगियों को थाने पर लाकर उनके वर्तमान क्रियाकलापों के बारे में एवं उनके शास्त्र लाइसेंस के बारे में भी जानकारी ली गई बता दे की पूर्व में मुख्तार अंसारी के गिरोह के 90 शस्त्रों का निरस्तीकरण किया जा चुका है उसके बारे में भी जानकारी लिया गया और सभी की पूछताछ कर डोजीयर भरने की भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि आईएस 191 मुख्तार अंसारी के सदस्यों के द्वारा अवांछनीय गतिविधियों की जा रही है एवं माहौल बिगड़ने का प्रयास किया जा रहा है उसी के क्रम में गाजीपुर पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए 61 सदस्यों के खिलाफ एक साथ 12 टीमों के द्वारा पांच थाना क्षेत्र में रेड डालने की कार्रवाई की गई एवं उनके 24 लोगों को हिरासत में लेकर विभिन्न स्थानों पर पूछताछ भी की गई जो लोग मौके पर नहीं मिले उनके परिजनों को हिदायत भी दिया गया है साथ ही उनकी तलाश के लिए विभिन्न जनपदों में पुलिस की टीम भेजी गई है उन्होंने बताया कि जिन 61 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है यह वह लोग हैं जिनके नाम से पूर्व में शस्त्र के लाइसेंस थे जिसे पुलिस ने निरस्त कर दिया है इन सभी के पास 90 शास्त्र के लाइसेंस थे जिसके फिजिकल वेरीफाई किया जा रहा है उन शस्त्रों की स्थिति क्या है साथ ही पूछताछ किए हुए व्यक्तियों का डोजर भी भरवारा गया है और यह डोजर आने वाले समय में संगठित अपराध से लड़ने में मदद करेगा।

ALSO READ:कुबूल है’ की हिट जोड़ी फिर साथ! करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति नई रोमांटिक सीरीज में आएंगे नजर

उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी की पूर्व मृत्यु हो चुकी है और उनके नाम से भी शस्त्र लाइसेंस था उसके विषय में और जो फरार मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी है उसके विषय में भी उनके परिवार के लोगों से गहनता से पूछताछ की गई है और इस पूछताछ में कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है और इस पूछताछ में जो जानकारी मिलेगी और भी आगे गहनता से पूछताछ कर ऐसे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here