Home Education Summer Vacation: मस्ती के साथ सीखने का मौका, छुट्टियों को बनाएं करियर...

Summer Vacation: मस्ती के साथ सीखने का मौका, छुट्टियों को बनाएं करियर ग्रोथ का आधार

22
0
Filmitics
Summer Vacation: मस्ती के साथ सीखने का मौका, छुट्टियों को बनाएं करियर ग्रोथ का आधार

गर्मी की छुट्टियां नाम सुनते ही मस्ती, आराम और एंजॉयमेंट का ख्याल आता है, लेकिन यही समय खुद को बेहतर बनाने का सुनहरा अवसर भी हो सकता है। अगर इस समय का सही इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह समय सिर्फ मोबाइल, गेम्स और टाइमपास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नए हुनर सीखने और खुद को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

छुट्टियों के बाद जब छात्र स्कूल या कॉलेज लौटते हैं, तो अगर उनके पास सिर्फ यादें ही नहीं बल्कि कोई नई स्किल भी हो, तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। यही मौका होता है अपने अधूरे शौक पूरे करने का चाहे गिटार सीखना हो, नई भाषा सीखना हो या फिर कोडिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग में हाथ आजमाना हो।

सीखना केवल किताबों तक सीमित नहीं है। अगर आप कहीं घूमने जाते हैं, तो वहां के इतिहास, संस्कृति और खान-पान को समझना भी एक बड़ी सीख होती है। यह अनुभव जीवनभर काम आता है और आपके सोचने का नजरिया बदलता है।

इसके साथ ही शरीर और मन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। खेलकूद, योग, साइकिलिंग जैसी गतिविधियां आपको शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सक्रिय बनाए रखती हैं।किताबों से दोस्ती करना भी इस समय का सबसे अच्छा उपयोग हो सकता है। किताबें न केवल ज्ञान बढ़ाती हैं, बल्कि आपकी सोच और व्यक्तित्व को भी निखारती हैं।

ऐसे में जरूरी है कि गर्मी की छुट्टियों को केवल आराम का समय न मानकर, इसे अपनी ग्रोथ, अपने सपनों और अपने भविष्य को मजबूत बनाने का अवसर बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here