Home Accident नूंह में भीषण हादसा: दबिश पर जा रहे 4 पुलिसकर्मियों समेत 5...

नूंह में भीषण हादसा: दबिश पर जा रहे 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत, ओवरटेक बना काल”

29
0

मंगलवार सुबह हरियाणा के नूंह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच जिंदगियां छीन लीं। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर टकराने से उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी पुलिसकर्मी जालौन जिले के उरई मुख्यालय में तैनात थे। यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे ताउम्र सदर थाना क्षेत्र के धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो पलवल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने वाले वाहन से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही सभी पांचों की मौत हो गई।

ALSO READ:बिहार में NDA का शक्ति प्रदर्शन: 7 मई को गांधी मैदान में भव्य कैबिनेट विस्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।ताउम्र सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और शव अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। रेस्क्यू टीम को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। मौके से मिले पहचान पत्रों के आधार पर चार पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। इनमें उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह और सिपाही अशोक व सिपाही प्रदीप और मुकदमा वादी पंजाब के संगरूर निवासी अमरीक सिंह शामिल हैं।

म्रतक चारों पुलिसकर्मी उरई कोतवाली में तैनात थे। चारों पुलिसकर्मी अपहरण के केस में दबिश देने के लिए हरियाणा गए हुए थे इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो हरियाणा के जींद आरटीओ में रजिस्टर्ड थी और बताया जा रहा है कि वाहन नया था। हादसे के बाद यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और शवों को उनके गृह जनपद भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं हादसे के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के निधन पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति सीएम ने संवेदना व्यक्त की है। वही मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here