Home Entertainment 25 साल बाद रिलीज हुई The Last Tenant, एक साथ नजर आए...

25 साल बाद रिलीज हुई The Last Tenant, एक साथ नजर आए Irrfan Khan और Vidya Balan

26
0
Filmitics
Irrfan Khan and Vidya Balan Movie

करीब 25 साल पुरानी एक फिल्म आखिरकार अब दर्शकों के सामने आ गई है। The Last Tenant नाम की इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan और अभिनेत्री Vidya Balan एक साथ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म लंबे समय तक रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

यह फिल्म विद्या बालन के करियर के शुरुआती दौर की बताई जा रही है, जिसे वर्षों पहले शूट किया गया था। किसी कारणवश यह प्रोजेक्ट अधूरा रह गया और दो दशकों से ज्यादा समय तक बंद पड़ा रहा।

फिल्म को Sarthak Dasgupta ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसका प्रोडक्शन भी उन्होंने नीना दासगुप्ता के साथ मिलकर किया। खास बात यह है कि इसे Irrfan Khan की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज किया गया है, जिससे यह और भी भावनात्मक बन गया है। फिल्म के इतने साल बाद रिलीज होने की वजह भी दिलचस्प है। दरअसल, इसका ओरिजिनल फुटेज लंबे समय तक खोया हुआ था। बाद में डायरेक्टर को इसका एक पुराना VHS टेप मिला, जिसके बाद इसे दोबारा तैयार कर दर्शकों के सामने लाया गया। यह सार्थक दासगुप्ता की पहली फिल्म भी मानी जा रही है।

रिलीज के बाद Vidya Balan ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि इतने साल बाद इस फिल्म को देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उन्होंने बताया कि उस समय वह अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं और Irrfan Khan के साथ काम करना उनके लिए यादगार रहा।

फिल्म को रिलीज के महज तीन दिनों में ही यूट्यूब पर करीब 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं। Irrfan Khan के फैंस के लिए यह रिलीज एक भावुक पल बनकर सामने आई है, जो उनकी यादों को फिर से ताजा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here