Home Breaking News Hardoi लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा भी जख़्मी

Hardoi लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा भी जख़्मी

9
0
Hardoi robbery accused injured in police encounter, police inspector also injured

हरदोई में शादी में आई महिला से सोने का हार लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। इस कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ, जबकि उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा भी घायल हो गया।

दरअसल, बीते 4 मई को लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी मोनी सक्सेना अपने पति ललित के साथ हरदोई के अतरौली इलाके में एक शादी में शामिल होने आई थीं। वापसी के दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाते समय कार सवार बदमाश उनका सोने का हार लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई। इस दौरान इमरान नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी शमीर, मुशीर और छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में अतरौली थाने के सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटा गया सोने का हार, घटना में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here