Home Uncategorized ममता बनर्जी के आरोपों के बीच राहुल गांधी का BJP पर “वोट...

ममता बनर्जी के आरोपों के बीच राहुल गांधी का BJP पर “वोट चोरी” का आरोप

53
0

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही हैं और इस्तीफा न देने की बात पर अड़ी हैं, वहीं दूसरी ओर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।”

अपने बयान में राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के 240 सांसदों में से “मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या ऐसे सांसदों को बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहा जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि “वहाँ तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया है।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जो लोग संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं और मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं, वे खुद “रिमोट कंट्रोल” से संचालित होते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर मौजूदा स्थिति बदल सकती है और बीजेपी 140 सीटों के आसपास सिमट सकती है। वहीं, बंगाल में ममता बनर्जी लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी पर चुनाव में हस्तक्षेप के आरोप लगा रही हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गरमाता जा रहा है