Home Accident हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, महिला समेत 6 लापता, शादी...

हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, महिला समेत 6 लापता, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

27
0

यूपी के हमीरपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया जहां यमुना नदी में एकाएक नाव पलटने से उसमे सवार 9 लोग डूब गये जिसमे 3 लोगो को बचाया जा चुका है और 6 लोग लापता है,घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पहुँची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके में पहुँच कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है साथ भी साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदत से लापता लोगो की तलाश शुरू कर दी है ,लापता लोगो मे एक महिला सहित 5 बच्चे शामिल है !

मामला जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गाँव का है जहां रहने वाले देशराज निषाद के घर मे कल उसकी लड़की की शादी थी जिसमे तमाम रिस्तेदार शामिल होने पहुँचे थे ,आज देशराज का बेटा विष्णु निषाद अपनी पत्नी के साथ अपने रिस्तेदार 7 बच्चों को लेकर यमुना नदी की दूरी तरफ लगी बारी में तरबूज और खरबूज खाने को गये थे, बारी में उन्होंने तरबूज और खरबूज तोड़कर नाव में रख कर वापस अपने घर आ रहे थे तभी बीच नदी मे नाव अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई और सभी लोग डूब गये ,इस दौरान विष्णु और एक बच्चे ने तैर कर अपनी जान बचा ली और एक बच्चे को स्थानीय मछुवारों ने बचा लिया बाकी सभी लोग नदी के तेज बहाव में लापता है !

घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पहुचे जिले के आला अधिकारियों की टीम ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदत से लापता लोगो की तलाश शुरू कर दी है ,मौके में कई गांवों की भीड़ जमा है ,मौके में आईजी चित्रकूट मंडल राजेश एस भी पहुँचे, यहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और जल्द से जल्द लापता लोगो की तलाश की बात कही !

घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पहुचे जिले के आला अधिकारियों की टीम ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदत से लापता लोगो की तलाश शुरू कर दी है ,मौके में कई गांवों की भीड़ जमा है ,मौके में आईजी चित्रकूट मंडल राजेश एस भी पहुँचे, यहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और जल्द से जल्द लापता लोगो की तलाश की बात कही !

एकाएक 6 बच्चों की मौत से गांव में हड़कंप मच हुआ है, यमुना नदी की गहराई और रात के अंधेरे की वजह से लापता लोगो की तलाश कर रही टीमो को अभी तक कोई सफलता नही मिली है ,वही बीजेपी सदर विधायक मनोज प्रजापति ने भी मौके में पहुँचकर पीडित परिवार के परिजनों से मिलकर उन्हें शासन स्तर पर हर सम्भव मदत दिये जाने का आश्वाशन भी दिया है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here